प्रणव सूरमा ने फिर जीता क्लब थ्रो ऍफ़ 51 फाइनल में गोल्ड

आइची नागोया, 23 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई पैरा खेलों में, भारत के प्रणव सूरमा ने पुरुषों के क्लब थ्रो ऍफ़ 51 फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 32.87 मीटर की दूरी तक थ्रो करके एशियाई पैरा खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया।
इसी इवेंट के फाइनल में भारत के ही धर्मबीर और अमित कुमार भी शामिल थे, जो क्रमशः 27.71 मीटर और 27.26 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। दक्षिण कोरिया के जंग जी-वोन ने 28.40 मीटर (उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन) के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

.....

Next Post

मैहर में मां शारदा के दरबार पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Fri Oct 23 , 2026
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर स्थित मां शारदा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। धीरेंद्र शास्त्री के मैहर पहुंचने की खबर धार्मिक दृष्टि से खास रही। मां शारदा के दरबार में उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा कर माता […]

You May Like