
रीवा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत चिन्हित सेवाएं समय सीमा में उपलब्ध न कराने पर 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है. नोटिस का तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाएगी. कलेक्टर ने सीएमओ गोविंदगढ़ को जन्म प्रमाण पत्र न देने तथा सिविल सर्जन डॉ प्रतिभा मिश्रा को आवेदक की आयु का चिकित्सकीय सत्यापन न करने पर नोटिस दिया है. कलेक्टर ने सीएमओ सेमरिया सुषमा मिश्रा को समय सीमा में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी न करने तथा सीएमओ त्योंथर अजय कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि जारी न करने पर नोटिस दिया है. जेई श्रीमती शीया तिवारी को मीटर संबंधी शिकायत का निराकरण न करने तथा सीएमओ मनगवां हेमंत त्रिपाठी को समय पर नल कनेक्शन न देने पर नोटिस दिया है.
