भोपाल। दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर अत्यंत सफल रहा। परिषद की बहनों अध्यक्ष श्रुति जैन, सचिव मिली जैन, कोषाध्यक्ष शैली जैन, ऋचा, नम्रता, हरषु, सोनल, प्रीति, निकिता, स्वाति, मोनिका, रश्मि, सरिता आदि का योगदान सराहनीय रहा। परिषद के परिवारजनों और युवा सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो सभी के सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक है। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा चाय, कॉफी, बिस्किट, जूस, इलेक्ट्रॉल, ORS और नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई। चेयरपर्सन सरिता भाभी जी ने सभी को रक्तदान, नेत्रदान एवं देहदान हेतु प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
