बालाघाट: 5 अगस्त तक चलने वाली जूनियर ब्वायज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप बीसी राय ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन शुरू हुआ। इसका शुभारंभ प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया। उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में 16 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं और इसी के आधार पर देश की जूनियर फुटबॉल टीम का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक गौरव पारधी, कलेक्टर मृणाल मीना सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
