बदहाल व्यवस्था: तीसरी आंख हुई धुंधली, आरोपियों की नहीं हो पा रही पहचान

रायसेन: 16 जून की रात्रि शहर के सागर भोपाल तिराहे के पास एक अज्ञात जीप ने बाइक सवार पीयूष सिंह को टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में अब तक पुलिस के हाथ उक्त जीप के चालक और वाहन की जानकारी नहीं लग सकी है। जबकि शहर के पुराना बस स्टैंड महामाया चौक इंडियन चौराहे से होते हुए उक्त जीप चालक का भागना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं अन्य लोकेशन के आधार पर उक्त जीप इंडियन चौराहा तक के कैमरों के बीच से होकर भी आई थी। यानि स्पष्ट है कि आधे से अधिक शहर के कैमरों के बीच से यह जीप निकल गई, लेकिन किसी भी कैमरे में यह स्पष्ट नहीं दिख रहा है कि जीप का नंबर क्या है। इतना ही नहीं जीप की बनावट के आधार पर भी पहचान नहीं हो सकी है।

शहर में हो रहे घटनाक्रम की निगरानी के लिए चौराहों पर लगे पुलिस के कैमरे इन दिनों शोपीस बने हुए हैं। इनकी नजर कहीं धुंधली पड़ गई है तो कहीं आंखें ही बंद होती है। कुछ कैमरों के एंगल तो ऐसे हैं, जो समझना ही मुश्किल है। ऐसे में शहर के बीच होने वाले अपराध के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को मशक्कत करना पड़ रही है। इसके लिए उन्हें या तो निजी कैमरों की सहायता लेनी पड़ रही है या फिर साइबर की। खास बात यह है कि यह समस्या लंबे समय से चल रही है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इसके अलावा शहर में होने कार्यक्रम और जुलूस जलसों शोभायात्रा की धार्मिक गतिविधियों पर निगरानी जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी पैनी निगरानी रखते हैं।

गोपालपुर के दो कैमरे बंद दो चालू

सांची रोड़ गोपालपुर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पुलिस महकमे द्वारा लगाई गई तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे दो चालू दो खराब है।बंद इसीलिए पड़े हैं क्योंकि एक जीप ड्राइवर द्वारा कैमरे के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी थी।बताया जाता है कि यह दोने हाई कैमरे जल्द चालू हो जाएंगे।।

यहां लगाए कैमरे

एसपी ऑफिस के समीप, गोपालपुर, दरगाह शरीफ मजार भोपाल रोड़, टोल टैक्स बैरियर सागर रोड़ महामाया चौक, सागर भोपाल तिराहा मुख़र्जी नगर कॉलोनी गेट पर पुलिस प्रशासन द्वारा हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए गए हैं।ताकि शहर में घटित होने वाली चोरी लूट सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

कैमरे यहां लगाए जाने प्रस्तावित

दशहरे ग्राउंड पॉलिटेक्निक कॉलेज रायसेन बायपास,सेंट्रल स्कूल खेल स्टेडियम तरफ पुलिस द्वारा कैमरे लगाए जाने प्रस्तावित है।बस स्टैंड के आगे कृषि उपज मंडी मोड़ पाटनदेव एरिया में कैमरे लगाए जाने के प्रस्ताव पीएचक्यू भोपाल स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं।अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो तीसरी आंखे लगाई जाएंगी।

इनका कहना है

शहर में लगे कैमरों की ऑडिट करा लेते हैं। जितने भी कैमरे लगे हैं, उनकी स्थिति चेक कराते हैं। साथ ही कहां-कहां जरूरत है और कैसे कवरिंग बढ़ाई जाए, इस संबंध में जल्द अपडेट देंगे।कमलेश कुमार खरपुसे ,एएसपी

 

Next Post

मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना

Wed Jul 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अफ्रीका , कैरेबियाई और दक्षिण अमरीकी क्षेत्र के पांच देशों की यात्रा पर बुधवार सुबह रवाना हुए। आठ दिन की इस यात्रा के दौरान श्री मोदी घाना , त्रिनिदाद एवं टोबेगो , अर्जेंटीना , ब्राजील और नामिबिया जायेंगे। प्रधानमंत्री ने इस यात्रा […]

You May Like