OBC आरक्षण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 27% आरक्षण की मांग

इंदौर: पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना को तत्काल रद्द किया जाए और कानून में संशोधन कर ओबीसी को 14% से बढ़ाकर 27% आरक्षण प्रदान किया जाए. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में जो याचिकाएं लंबित हैं, वे केवल आरक्षण व्यवस्था के क्रियान्वयन को लेकर हैं, जबकि सरकार को पहल कर तत्काल फैसला लेना चाहिए.
प्रदर्शन में शहर प्रभारी रवि जोशी, पं. कृपाशंकर शुक्ला, राजेश चौकसे, विनय बाकलीवाल, सुरेश मिंडा, रघु परमार, रमेश उस्ताद यादव, शैलेश गर्ग, राजा चौकसे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
चिंटू चौकसे ने कहा कि कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में ओबीसी को 27% आरक्षण देने की पहल की गई थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार इस मामले को लंबित रखे हुए है और पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी कर रही है.

Next Post

मोबाइल चोरी और गुम होने पर घबराएं नहीं, संचार साथी पर करें तुरंत रिपोर्ट

Fri Aug 29 , 2025
भोपाल। मप्र एलएसए भोपाल के अपर महानिदेशक दूरसंचार रामजी तिवारी ने गुरुवार को मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए जरूरी जानकारियां साझा की. उन्होंने बताया कि दूरसंचार विभाग राज्य में दूरसंचार सुरक्षा और ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए विभिन्न पहलें की जा रही हैं. […]

You May Like