चौपाल लगाकर अफसरों ने सुनीं जनता की समस्याएँ

जबलपुर: पुलिस और जनता के बीच की दूरी को पाटने और कम्युनिटी पुलिसिंग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक विशेष जनसंवाद अभियान चलाया। समूचे जिले में एक साथ पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। शहर की तंग गलियों से लेकर ग्रामीण अंचलों के पंचायत भवनों तक पुलिस अधिकारी खुद पहुँचकर जनता के बीच बैठे। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना।

कई छोटी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि गंभीर मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल जाँच और समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अपराध शाखा के जितेन्द्र सिंह, जोन-2 की सुश्री पल्लवी शुक्ला, यातायात प्रमुख सुश्री अंजना तिवारी और ग्रामीण क्षेत्र के एएसपी सूर्यकांत शर्मा सहित जिले के सभी सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चौपाल लगाई।
इन अहम मुद्दों पर किया जागरूक
संवाद के दौरान पुलिस ने नागरिकों को वर्तमान दौर की चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए। डिजिटल फ्रॉड से बचने और सोशल मीडिया की अफवाहों पर लगाम लगाने की अपील की। महिला सुरक्षा और बाल अपराधों को रोकने हेतु कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सामुदायिक सहयोग माँगा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय पैदा करना है: एसपी
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास जगाना और अपराधियों में भय पैदा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसंवाद की यह प्रक्रिया भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी ताकि आम नागरिक बिना किसी हिचक के अपनी बात पुलिस तक पहुँचा सकें। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

Next Post

मालेगांव ब्लॉस्ट मामलाः हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रॉयल पर लगाई रोक

Fri Apr 24 , 2026
इंदौर:2006 के मालेगांव ब्लॉस्ट केस में बड़ा कानूनी मोड़ आया है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट में चल रहे ट्रॉयल पर रोक लगा दी है. इस आदेश से महू के लोकेश शर्मा, देपालपुर के राजेंद्र चौधरी सहित धनसिंह और मनोहर नरवरिया को बड़ी राहत मिली है, मामला फिलहाल विचाराधीन है.हाईकोर्ट […]

You May Like