मुंबई, 14 नवंबर (वार्ता) यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) अपनी पहली हॉरर फिल्म के साथ इस जॉनर में कदम रखने जा रहा है। इस अनाम फिल्म में अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म दुनियाभर में 31 मार्च 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वाईआरएफ की यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक नया और रोमांचक हॉरर अनुभव देने के लिए तैयार की जा रही है। इसमें प्रोडक्शन हाउस के सिग्नेचर स्केल, शानदार तकनीकी कौशल और सिनेमाई महत्वाकांक्षा की झलक देखने को मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के साथ यश राज फिल्म्स रोमांस, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिलर के बाद अब हॉरर जॉनर में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा।
फिल्म का विकास आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जबकि वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी इसके निर्माता हैं।

