
इंदौर।सोमवार रात हुए ट्रक हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित अस्पताल पहुंचकर घायल एवं परिवारों से मुलाकात की और अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर शिवम वर्मा से बातचीत में कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी न हो। उन्होंने पीड़ित संदीप बिंझवार और अनिल नामदेव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली। डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति और उपचार संबंधी अपडेट भी प्राप्त किया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि घायल व्यक्तियों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने घायल मरीजों और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
