गुढ़ तहसील में सबसे ज्यादा और मनगवां में सबसे कम हुई वर्षा

रीवा:अषाढ़ लगने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है. लेकिन अभी बहुत कम वर्षा हुई है जिसको लेकर किसान चिंतित है.कई ऐसी तहसील है जहा पर बहुत कम वर्षा दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा गुढ़ तहसील में वर्षा दर्ज की गई है. जबकि मनगवां में सबसे कम वर्षा अभी तक हुई है. दो दिन से बारिश थमी हुई है बुधवार को दिन भर धूप रही. हालाकि शाम को बादल आए लेकिन बारिश नही हुई. किसानों को बोनी के लिये बारिश थमने का इंतजार है. कई जगह धान का रोपा लगने लगा है. बुधवार को 7.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है.

इस दिन सर्वाधिक 19 मिलीमीटर वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गई. तहसील सिरमौर में 15 मिली मीटर, सेमरिया में 13 मिली मीटर, रायपुर कर्चुलियान में 5 मिलीमीटर, तहसील जवा में 4 मिलीमीटर हुजूर में 3 मिलीमीटर, तहसील त्योंथर में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसी प्रकार से जिले में एक जून से अब तक 77.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि में तहसील हुजूर में 89.3 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 76.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 152 मिलीमीटर, सिरमौर में 57.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 19 मिलीमीटर, सेमरिया में 104 मिलीमीटर, मनगवां में 40 मिलीमीटर तथा तहसील जवा में 80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में 163.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी.

Next Post

बिना सूचना के मीटिंग से अनुपस्थित 8 कर्मचारियों को सीएमएचओ का नोटिस

Thu Jul 9 , 2026
ग्वालियर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर ने भितरवार ब्लॉक की मासिक समीक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की। समीक्षा बैठक के दौरान 8 कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसको अत्यंत ही गम्भीरता से लिया गया है और अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इनको […]

You May Like

Play sound