आईएमए की पासिंग आउट परेड में चमका ग्वालियर का लाल, सूर्यांश बने लेफ्टिनेंट

ग्वालियर: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड के बाद देश को 481 नए सैन्य अधिकारी मिले। इन नव नियुक्त सैन्य अधिकारियों में ग्वालियर के होनहार युवा सूर्यांश सिंह तोमर का नाम भी शामिल है।ग्वालियर की आदित्यपुरम कॉलोनी निवासी सूर्यांश सिंह तोमर के भारतीय सेना में अधिकारी बनने पर परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है। सूर्यांश ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा के अपने सपने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया था।

इसके बाद उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में कठिन एवं अनुशासित सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। आज आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के साथ ही सूर्यांश सिंह तोमर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हो गए। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है, जो देश सेवा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

Next Post

यात्री बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, 6 घायल

Sun Jun 14 , 2026
श्योपुर: एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर हुई, जिसमें ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद बस चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा […]

You May Like