टवेरा से शराब की तस्करी, 77 पेटी शराब सहित 3 वाहन जब्त

शिवपुरी: जिले की पिछोर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 77 पेटी अवैध शराब और तीन वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। जब्त सामान की कीमत 29 लाख 64 हजार रुपए है।पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछोर के बाचरौन इलाके में मॉडल स्कूल के पीछे बोलेरो पिकअप से टवेरा गाड़ी में शराब की पेटियां लोड की जा रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को पकड़ा।

पुलिस ने बोलेरो पिकअप से 53 पेटी देसी प्लेन शराब और टवेरा गाड़ी से 11 पेटी देसी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में मंगल लोधी (25), अनेक सिंह लोधी (19), प्राण सिंह यादव (23) और मनोज लोधी (26) शामिल हैं। एक अन्य मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि कछौआ निवासी काजू लोधी बोलेरो में शराब भरकर घटबरा-कछौआ रोड से राजपुर की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने खुरई बायपास पर बोलेरो को राेका, पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी को कच्चे रास्ते पर भगाने लगा। इसके बाद ठाकुर बाबा मंदिर के पास रास्ता खत्म होने पर वह गाड़ी छोड़कर झाड़ियों की ओर भाग निकला। पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें 13 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने बोलेरो वाहन और शराब जब्त कर आरोपी काजू लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Next Post

लायंस ने लगाया हृदय रोग मेडिकल कैंप

Mon Jan 13 , 2025
ग्वालियर: लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा हृदय रोग संबंधी मेडिकल कैंप का आयोजन हजीरा सिविल अस्पताल में किया गया ।मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शालीमार बाग दिल्ली के डायरेक्टर डॉक्टर नवीन भांमरी द्वारा इस कैंप में 165 से भी अधिक मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। इस कैंप में गम्भीर मरीजों […]

You May Like