जबलपुर: क्राइम ब्रांच और अधारताल-गोरखपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से तीन चाकू, दो तलवार जब्त की गई।अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि इंद्रप्रस्थ कालोनी कंचनपुर में क्राइम ब्रांच एवं थाना पुलिस ने घेराबंदी कर बाबू उर्फ अजय विश्वकर्मा पिता शिवनाथ विश्वकर्मा 30 वर्ष निवासी इंद्रप्रस्थ कालोनी कंचनपुर अधारताल को पकड़ा।
जिसके कब्जे से दो चाकू, दो तलवार जब्त हुई। इसी प्रकार गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि महर्षि स्कूलके पास दबिश देकर प्रिंस यादव 19 वर्ष निवासी रामपुर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से चाकू जब्त हुआ।
