
इंदौर. आजाद नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 25 वर्षीय नीरज कुर्मी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर कई धाराओं में प्रकरण दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
