गोदाम में धधकी आग, आतिशबाजी जैसी आवाजों से मचा हड़कंप

इंदौर. शाम के वक्त खजराना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना शिफा अस्पताल के पीछे पटेल मार्केट की है, जहां पायरो सामग्री सहित तेल और अन्य सामान के गोदाम बने हैं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. मामले में जांच की जा रही है.

फायर ब्रिगेड के एसआई सुशील कुमार दुबे ने बताया कि घटना बुधवार शाम अचानक उठी लपटों ने देखते ही देखते गोदाम को घेर लिया. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण की जांच की जा रही है. वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि गोदाम में बरातों में उपयोग होने वाली पायरो सामग्री रखी थी. आग लगने के दौरान पायरो फूटने से आतिशबाजी जैसी आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था. आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. प्रशासन ने एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली करवाया और क्षेत्र की सुरक्षा घेराबंदी की गई. वहीं मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. फायर टीम देर रात तक गोदाम के भीतर ठंडा करने का काम करती रही, ताकि आग दोबारा न भड़के.

Next Post

31 दिसंबर तक ऑनलाइन प्रदूषण निगरानी प्रणाली स्थापित करें उद्योग- सीएक्यूएम

Wed Dec 3 , 2025
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (वार्ता) वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुछ सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों से उत्सर्जन को रोकने के लिए एक निर्णायक कदम के रूप में 2,254 औद्योगिक इकाइयों को 31 दिसंबर, 2025 तक कैलिब्रेटेड ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ओसीईएमएस) […]

You May Like

मनोरंजन