सावन बरवाल ने रचा इतिहास, 44 साल बाद भारत को मैराथन में दिलाया मेडल

निशिन, एशियन गेम्स 2026 में हिमाचल के 28 वर्षीय धावक सावन बरवाल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म किया। इससे पहले 1982 में होसुर सीताराम ने ब्रॉन्ज जीता था।

बरवाल ने 42.195 किमी की रेस 2 घंटा 11 मिनट 37 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। रेस के बाद उन्होंने कहा, यह भारत के लिए है। जापान के इचिताका यामाशिता ने 2:10:49 के साथ गोल्ड और चीन के पेइयू फेंग ने 2:12:13 के साथ ब्रॉन्ज जीता। एक अन्य भारतीय कार्तिक करकेरा 2:22:41 के साथ 17वें स्थान पर रहे।

मैराथन सुबह 4 बजे भारतीय समय पर शुरू हुई थी, जिसमें 19 धावक थे। बरवाल शुरू से लीडिंग ग्रुप में बने रहे। आखिरी 7 किमी में यामाशिता ने बढ़त बना ली, बरवाल उनसे 26 सेकंड पीछे रह गए पर सिल्वर पक्का रखा।

यह भारत का मैराथन में चौथा मेडल है। 1951 में छोटा सिंह ने गोल्ड और सूरत सिंह माथुर ने ब्रॉन्ज, 1982 में सीताराम ने ब्रॉन्ज जीता था।

*कौन हैं सावन बरवाल:* 18 फरवरी 1998 को जन्मे, भारतीय सेना के एथलीट हैं। शुरुआत 5000 और 10000 मीटर से की, दोनों में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं। 2019 में सेना में शामिल होने के बाद प्रोफेशनल करियर शुरू किया।

*मेडल टैली:* भारत 2 गोल्ड, 11 सिल्वर, 13 ब्रॉन्ज सहित 26 मेडल के साथ 12वें स्थान पर है। चीन 166 मेडल (103 गोल्ड) के साथ पहले स्थान पर है।

Next Post

पानी रोका तो जंग मानेंगे : सिंधु जल पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, UNGA में भारत ने दिया करारा जवाब

Sat Sep 26 , 2026
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के कश्मीर राग और सिंधु जल संधि पर धमकी के बाद भारत ने राइट ऑफ रिप्लाई में करारा जवाब दिया। शहबाज ने 23 मिनट के भाषण में कश्मीर मुद्दे का हल और जनमत संग्रह की मांग की और कहा कि […]

You May Like