जिला इकाई को मजबूत कर ज्यादा शक्ति देने पर कांग्रेस का जोर

नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के दूसरे चरण की गुरुवार को यहां बैठक हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज दूसरे चरण की बैठक हुई है और तीसरे तथा अंतिम चरण की बैठक कल होगी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में सात राज्यों महाराष्ट्र, मंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ के जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया जिसमें जिला अध्यक्षों तथा प्रभारी महासचिवों ने भी प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताा कि इस बैठक में छह प्रस्तुतियां हुई जिसमें मीडिया विभाग के साथ ही जिला स्तर पर पार्टी की संपत्तियों के रखरखाव से संबंधित जानकारी दी गई। संगठन, मीडिया और सोशल मीडिया पर भी इस दौरान प्रस्तुतियां दी गई। बैठक में हर राज्यों के एक या दो प्रतिनिधियों को अपनी बात कहने का अवसर दिया गया। इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है।

श्री खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस को जिला स्तर पर प्रभावी बनाया जा रहा है और देश के हर जिले में संगठन को कैसे मजबूत करना है,इस बारे में बातचीत इस बैठक में हुई।

उन्होंने कहा कांग्रेस जिला इकाइयों को महत्वपूर्ण बना रही है और उनकी ताकत बढ़ा रही है। इसमें प्रभावी रूप से काम करने वाले जिला अध्यक्षों को आने वाले समय में महतव दिया जाएगा और टिकट वितरण में भी उनका अहम योगदान होगा। जो जिला अध्यक्ष ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करेगा उसका भविष्य उसके काम के आधार पर तय किया जाएगा। जिला अध्यक्षों को चुनाव से संबंधित विषयों पर ध्यान देना है और इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Next Post

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर जूडा ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Thu Apr 3 , 2025
ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। यह विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पिछले तीन महीने से उनका वेतन नहीं दिया गया और डीन इस मामले में कुछ करने को तैयार नहीं हैं, सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। चिकित्सा छात्रों […]

You May Like

मनोरंजन