मुंबई, 12 नवंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा में एक अलग अंदाज की पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘डेजर बहुरिया’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। एडवाइज मूवीज प्रस्तुत इस फिल्म के पोस्टर में अभिनेत्री संजना पांडेय के दबंग और आक्रामक अंदाज ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में संजना पांडेय नीली साड़ी और नारंगी ब्लाउज में नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में लाठी और दूसरे हाथ में चिकन का टुकड़ा है। चेहरे पर गुस्से और दबंगई के भाव फिल्म में उनके किरदार की खासियत बयां करते हैं। वहीं, पोस्टर की पृष्ठभूमि में परिवार के अन्य सदस्यों के चेहरे पर हैरानी और डर के भाव नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में हास्य और पारिवारिक ड्रामा की झलक पेश करते हैं।
फिल्म में आकाश गहरवार, संजना पांडेय, निशा तिवारी, विद्या सिंह, अनूप अरोड़ा और काजल निषाद प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्माण एडवाइज मूवीज ने किया है, जबकि अर्थव नाहर सह-निर्माता हैं। फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। इसकी कहानी के लेखक प्राण नाथ कश्यप, अर्थव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और आलोकाश सिंह हैं। शिवम सिंह कार्यकारी निर्माता हैं।
अभिनेत्री संजना पांडेय ने कहा कि ‘डेजर बहुरिया’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है। इसमें उनका किरदार अलग, दमदार और मनोरंजक है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों के साथ कॉमेडी और मनोरंजन का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को उनका नया अंदाज पसंद आएगा और फिल्म को भरपूर प्यार मिलेगा।
भोजपुरी सिनेमा में महिला प्रधान किरदारों को नए अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिशों के बीच ‘डेजर बहुरिया’ का फर्स्ट लुक दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है।
Next Post
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म 'काली खेती' का ट्रेलर रिलीज, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Thu Nov 12 , 2026
मुंबई, 12 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अभिनीत हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रहस्य और भय से भरी एक ऐसी ग्रामीण दुनिया की झलक दिखाई गई है, जहां खेतों से जुड़ी अलौकिक शक्तियां पूरे गांव के लोगों के […]

You May Like
-
10 months ago
महिला मोर्चा ने जलाया बरैया का पुतला
-
2 years ago
तो हम भाजपा को ताला लगा देंगेः राजेंद्र शुक्ल
