सीहोर। महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया गया. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परंजय एवं जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋ तु जैन के निर्देश अनुसार महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा परिहार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक का पुतला दहन किया गया.
महिला मोर्चा नगराध्यक्ष सीमा परिहार ने कहा कि फूल सिंह बरैया का बयान कांग्रेस की सोच और संस्कृति को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान कांग्रेस नेताओं के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी को उजागर करता है. पुतला दहन कार्यक्रम में अर्चना चौहान, हर्षा राठौर, पुष्प लता राठौड़, सोनू ठाकुर, ज्योति पांडे, सुशीला, आशा, राखी, रजनी, पूजा, माया, मथुराबाई, रानी राठौर, कुंती राठौर, पूजा बाई, क्षमा बाई आदि मोर्चा कार्यकर्ता शामिल थीं.
