दिल्ली के नरेला में दिनदहाड़े हत्या, प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार को जिम के बाहर मारी गोली, 3 हमलावर फरार

नयी दिल्ली, दिल्ली के नरेला के बांकनेर में जिम के बाहर 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस CCTV से जांच में जुटी है।

उत्तरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी फैल गई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाई और मौके से भाग गए। इसमें प्रॉपर्टी डीलर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान 42 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले के राई के अंतर्गत आने वाले नाहरी गांव के रहने वाले थे। प्रमोद कुमार मुकुल प्रॉपर्टी के संचालक थे और गांव में मुकुल गार्डन के नाम से उनका बैंक्वेट हॉल है।

हत्या की वारदात के बाद आरोपी फरार
प्रमोद को नरेला के बांकनेर में जिम के बाहर गोली मारी गई। बताया गया कि तीन अज्ञात हमलावरों ने प्रमोद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के कारण प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच, स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, इस हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। दिल्ली पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

रोहिणी में हत्या और लूट की वारदात
इससे पहले, दिल्ली के रोहिणी से बीते दिन लूट और हत्या की घटना सामने आई थी। मृतक की पहचान करीब 60 साल के राकेश खन्ना के रूप में हुई थी। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला कि मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे तीन लोग घर में घुसे, जबकि चौथा साथी बाहर निगरानी कर रहा था।

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर की रेकी की थी। रेकी 30 अगस्त को, यानी घटना से दो दिन पहले की गई थी। आरोपियों ने घर से करीब 1.5 लाख रुपए कैश और कुछ सोने के गहने लूटे गए थे। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान सिमरन तनेजा, चिराग और पारस के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 23 साल की सिमरन तनेजा, जो मृतक की भतीजी है, इस साजिश की मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई। दिल्ली में इस तरह की आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था के खिलाफ सवाल खड़े कर दिए है, कि क्या अपराधियों को अंदर से कानून को लेकर डर खत्म हो गया है।

Next Post

GDP के G का मतलब जानते हैं संजय राउत? भाजपा नेता नवनाथ बन ने उद्धव गुट के सांसद पर बोला तीखा हमला

Thu Sep 3 , 2026
मुंबई, जीडीपी वृद्धि पर संजय राउत के बयान पर भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने पलटवार करते हुए कहा कि राउत को जीडीपी के आंकड़ों की समझ होनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत द्वारा देश की जीडीपी वृद्धि को लेकर की गई […]

You May Like