6 थाना प्रभारी हुए इधर-उधर

कटनी: जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आज जिले के थानों में बड़ा परिवर्तन करते हुए 6 थानों के थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया है। बदलाव की कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने माधवनगर, ढीमरखेड़ा, स्लिमनाबाद, बहोरीबंद, महिला थाना एवं रीठी थाने में परिवर्तन किया है। अब इन थानों की कमान नए हाथों को सौंप गई है।

इनको मिला प्रभार
माधवनगर थाने का प्रभार पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे निरीक्षक संजय दुबे के हाथों में सौंपा है। माधव नगर थाने में पदस्थ रहे कार्यवाहक निरीक्षक अभिषेक चौबे को ढीमरखेड़ा थाने का चार्ज दिया गया है, जबकि ढीमरखेड़ा में पदस्थ रहे कार्यवाहक निरीक्षक मोहम्मद शाहिद को रीठी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कंट्रोल रूम में सेवाएं दे रहे कार्यवाहक निरीक्षक सुदेश समन को स्लिमनाबाद थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि स्लिमनाबाद में पदस्थ रहे कार्यवाहक निरीक्षक अखिलेश दहिया को बहोरीबंद थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अब तक थाना प्रभारी की प्रतीक्षा कर रहे महिला थाने की कमान निरीक्षक वर्षा सोनकर को सौंपी गई है।

Next Post

क्रिकेट के सबसे बड़े नियम पर सवाल! सचिन तेंदुलकर ने की बड़े बदलाव की मांग

Wed Aug 27 , 2025
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में एक बड़े नियम में बदलाव को लेकर बात की है। उन्होंने ये मांग रिडिट पर एक फैंस को जवाब देते हुए की है। क्रिकेट में संभावित बदलावों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरु हो चुका है। हाल में ही […]

You May Like