नौगांव सीएमओ हटाए गए, डूडा में किए गए अटैच

छतरपुर। जिले की नौगांव नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) आरएस अवस्थी को उनके पद से हटाकर जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) छतरपुर से संबद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई सफाईकर्मियों से विवाद के मामले में एसडीएम नौगांव की रिपोर्ट के आधार पर जांच लंबित रहने के दौरान की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक वे डूडा में ही संबद्ध रहेंगे।

कुछ दिन पहले नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने सीएमओ पर अभद्र व्यवहार और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी, जिससे करीब एक सप्ताह तक शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। बाद में अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने कर्मचारियों से चर्चा कर 48 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई।

प्रशासन ने अपने आश्वासन के अनुरूप आरएस अवस्थी को हटाने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही खजुराहो नगर परिषद के सीएमओ बसंत चतुर्वेदी को नौगांव नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब वे दोनों नगरीय निकायों के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Next Post

'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे कल मोदी

Sat Aug 1 , 2026
नयी दिल्ली ,01 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वीडियो कांफ्रेन्स के ज़रिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और […]

You May Like