‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे कल मोदी

नयी दिल्ली ,01 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वीडियो कांफ्रेन्स के ज़रिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।इस कार्यक्रम के साथ नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाले देशव्यापी ‘जन भागीदारी’ अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत, नशा-मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हर रविवार को देश भर में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इन गतिविधियों में खेल आयोजन, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम शामिल होंगे। mइस पहल का मकसद नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ एक सामूहिक आंदोलन खड़ा करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, नागरिक समाज समूहों, उद्योग निकायों और आध्यात्मिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाकर सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में देश भर के दस हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे। माई भारत स्वयंसेवक, माई भारत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर सरकारी संगठन, उद्योग संघों की युवा शाख और 125 से ज़्यादा सहयोगी आध्यात्मिक संगठन इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

Next Post

छात्रों को माफी नहीं, मोदी से माफीनामा चाहिए : राहुल

Sat Aug 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी नहीं, बल्कि उनसे माफीनामा चाहिए क्योंकि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से उनका भविष्य बर्बाद हुआ है। श्री गांधी ने सोशल […]

You May Like