कार के कांच, घर में लगे कैमरे तोड़े, धमकाया

जबलपुर: बरेला में बदमाशों ने देर रात्रि एक घर के बाहर खड़ी कार के कांच और कैमरे तोड़ दिए और परिवार को धमकाते हुए भाग गए। पुलिस के मुताबिक सुधीर कुमार जैन निवासी बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कपड़े की दुकान चलाता है।

बीती रात्रि घर के बाहर हल्ला होने की आवाज आई तो छोटे भाई संजय जैन और भतीजा आर्दश जैन ने बाहर आकर देखा तो मकान में लगे दो कैमरे और सामने खडी हुंडई कंपनी की कार क्रमांक एम पी 20 सीएफ 7944 के पीछे का काँच अज्ञात बदमाश तोड़ रहे थे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर में लगे दोनों कैमरे, कार के कांच टूट गए जिससे उसे नुकसान हुआ है।

Next Post

14.88 लाख के पाइप ट्रकों में लोड कर ले गए चोर

Wed Jan 21 , 2026
जबलपुर: जल आपूर्ति योजना के तहत चल रहे काम के तहत बने यार्ड से 14 लाख 88 हजार रूपए के डीआई पाईप 83 चोर चुराकर ट्रकों में लोड कर ले गए। पाटन पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अनूप बाबू मिश्रा ने शिकायत करते […]

You May Like