सतना: मैहर में केजेएस सीमेंट फैक्ट्री के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुए सडक़ हादसे में जहां बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर बाइक पर सवार मासूम समेत दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं. घायलों का उपचार जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नागौद क्षेत्र के निवासी जितेंद्र भुजवा की ससुराल मैहर जिले के बेरमा में है. सोमवार को वे अपनी पत्नी पूर्णिमा को लेने के लिए ससुराल पहुंचे थे. दोपहर बाद वे अपनी पत्नी पूर्णिमा साली रेणुका और 10 माह के पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर निकले.
ससुराल से निकलने के बाद संतोष अपने परिवार सहित केजेएस सीमेंट फैक्ट्री परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन करने चले गए. जहां से बाहर निकलने के बाद शाम के लगभग 5 बजे जैसे ही उनकी बाइक राजमार्ग 30 पर पहुंची वैसे ही एंबुलेंस से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सीधे एंबुलेंस के अगले हिस्से के नीचे घुस गई. इस घटना के चलते बाइक सवार संतोष जहां एंबुलेंस की चपेट में आ गए.
वहीं पत्नी साली और बेटा छिटककर दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर जांच करने पर संतोष को मृत उधर,मैहर में केजेएस सीमेंट फैक्ट्री के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुए सडक़ हादसे में जहां बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर बाइक पर सवार मासूम समेत दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं. घायलों का उपचार जारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नागौद क्षेत्र के निवासी जितेंद्र भुजवा की ससुराल मैहर जिले के बेरमा में है. सोमवार को वे अपनी पत्नी पूर्णिमा को लेने के लिए ससुराल पहुंचे थे. दोपहर बाद वे अपनी पत्नी पूर्णिमा साली रेणुका और 10 माह के पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर निकले. ससुराल से निकलने के बाद संतोष अपने परिवार सहित केजेएस सीमेंट फैक्ट्री परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन करने चले गए. जहां से बाहर निकलने के बाद शाम के लगभग 5 बजे जैसे ही उनकी बाइक राजमार्ग 30 पर पहुंची वैसे ही एंबुलेंस से टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सीधे एंबुलेंस के अगले हिस्से के नीचे घुस गई. इस घटना के चलते बाइक सवार संतोष जहां एंबुलेंस की चपेट में आ गए. वहीं पत्नी साली और बेटा छिटककर दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर जांच करने पर संतोष को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि तीनों घायलों को भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. बताया गया कि घायलों को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं एंबुलेंस चालक बबलू ने पुलिस को बताया कि वह एक शव को मुंबई से लेकर उप्र के रायबरेली की ओर जा रहा था. केजेएस सीमेंट फैक्ट्री के पास बाइक के अचानक सामने आ जाने के कारण हादसा हो गया. पुलिस द्वारा जांच की जा रही है
