भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में टोपान स्पेशलिटी फिल्म्स प्रा. लि. (जापानी समूह द्वारा अधिगृहित) के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। कंपनी का मुख्यालय जापान और पंजाब में स्थित है।
समूह ने पीथमपुर के सेक्टर-7 में करीब 950 करोड़ रुपए की लागत से बीओपीपी एवं सीपीटी फिल्म निर्माण इकाई स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 71,200 टन होगी। बैठक में निवेश से जुड़ी संभावनाओं और परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
