फर्जी दस्तावेज तैयार कर किया जा रहा ब्लैकमेल

जबलपुर: नगर निगम जबलपुर के कर्मचारी एवं मध्यप्रदेश अजाक्स संघ नगर निगम के अध्यक्ष अमित मेहरा पिता स्व. शिवचरण मेहरा ने उनके विरुद्ध कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर झूठी शिकायतें करने के मामले में ब्लैकमेल का आरोप लगा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

शिकायत में आरोप लगाया कि नरसिंह कनौजिया, आशीष सैनी, जगदीश बडग़ैया, शिव पराग, इंदौर निवासी टीटू यादव ने आपसी मिलीभगत से अमित मेहरा के नाम से कक्षा 8वीं की एक कथित फर्जी एवं कूटरचित अंकसूची तैयार कर विभिन्न शासकीय विभागों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार शिकायतें भेजी हैं। अवैध धन की मांग कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। अजाक्स अध्यक्ष अमित मेहरा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

फुल्की खाने का कहकर घर से निकली छात्रा का अपहरण

Mon Jul 6 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी से एक 14 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर लिया गया। छात्रा घर से फुल्की खाने का कहकर निकली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के […]

You May Like