आज भारत “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है- मंत्री तुलसीराम सिलावट

धार । भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को बदनावर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट मुख्य वक्ता रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव तथा नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला व मुखर्जी के बारे में बताया।

मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद, अखंड भारत, संगठन और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया तथा उनका जीवन आज भी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और विचारों को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है।

सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना डॉ. मुखर्जी के संकल्प को साकार करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। आज भारत “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Next Post

सहकारी बैंकों ने कॉरपोरेट बैंकों से बेहतर प्रदर्शन किया: मुख्यमंत्री फडणवीस

Sun Jul 5 , 2026
मुंबई, 05 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सहकारी बैंकों ने कॉरपोरेट बैंकों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे उन चिंताओं पर विराम लग गया है कि सहकारी आंदोलन 21वीं सदी में जीवित रहने या प्रतिस्पर्धा करने के लिए संघर्ष करेगा। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस […]

You May Like