साहित्यकार अनिल अग्निहोत्री का निधन

ग्वालियर। साहित्यकार एवं महालेखाकार कार्यालय, ग्वालियर में लेखा अधिकारी रहे अनिल अग्निहोत्री का रविवार शाम करीब 6 बजे हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। 74 वर्षीय स्व.अग्निहोत्री कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 17 मार्च को सुबह 8 बजे उनके निवास बी-115 समाधिया कॉलोनी से महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्व.अग्निहोत्री अपने पीछे बड़ी बहन विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी ताई पिश्वे, पत्नी अपर्णा अग्निहोत्री, भाई अजय अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार सुबोध अग्निहोत्री, सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Next Post

जेसीआई मेट्रो की नई टीम ने ली सेवा की शपथ

Sun Mar 15 , 2026
​ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा वर्ष 2026 का 24 वा शपथ ग्रहण समारोह ‘उड़ान – एक नई शुरुआत’ एवं अवार्ड नाइट का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों और बोर्ड मेंबर्स को अवार्ड देकर […]

You May Like