रिमझिम फुहारों के बीच शहडोल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांधी स्टेडियम

शहडोल। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के राज्य स्तरीय संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।

समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बारिश की फुहारों के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा गांधी स्टेडियम भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस जवानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Next Post

पावर ग्रिड टॉवर निर्माण के विरोध में बेला गांव में भूस्वामी के पुत्र का तीन दिवसीय धरना जारी

Sat Aug 15 , 2026
रीवा, रीवा जिले के गुढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव में भूमि अधिग्रहण और उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान देशराज मिश्रा पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। मामला पावर ग्रिड कंपनी द्वारा किसान की निजी भूमि पर हाई-टेंशन विद्युत टॉवर लगाने और तार बिछाने […]

You May Like