जबलपुर: पांच लाख की डिमांड करते हुए महिला को प्रताडि़त करने वाले दहेज लोभी पति, सास, ससुर, देवर, ननद, नंदोई के खिलाफ अधारताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमती हाश्मी पोर्ते 36 वर्ष निवासी महाराजपुर अधारताल ने लिखित शिकायत की कि उसकी ससुराल महाराजपुर में है उसकी शादी 3 जुलाई 24 को सौरभ सैयाम के साथ हुयी थी शादी के बाद से ससुराल पक्षा कम दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त कर 5 लाख रूपये की मांग करने लगे थे।
जिनकी प्रताडऩा से वे तंग आ गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति सौरभ सैयाम, सास दुर्गा सैयाम, ससुर प्रकाश सैयाम, देवर श्रेयांस सैयाम, ननद प्रज्ञाश्रुति अहाके, नंदोई पुष्पेन्द्र अहाके के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
