उत्तराखंड चेलेंज कप अंडर 15 ओर 50 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप 24 अक्टूबर से : वीरेंद्र सिंह रावत

देहरादून 16 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड की देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए ) एवं खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित उत्तराखंड चेलेंज कप अंडर 15 एवं 50 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 24 ओर 25 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से प्रारम्भ होगा। शुक्रवार को यह जानकारी एफडीए के कर्ताधर्ता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव देहरादून के डीएफए ग्राउंड में होने वाली इस फुटबॉल चैंपियनशिप के अंतर्गत, अंडर 15 आयु वर्ग मे एक जनवरी 2011 के बाद जन्मे खिलाडी और 50 प्लस मे 31 दिसम्बर 1976 से पहले जन्मे खिलाडी प्रतिभाग करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि टीम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर है। विजेता और उपविजेता को क्रमश: 7000 तथा 4000 रुपए के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी ओर मैडल प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को दोपहर का पहाड़ी खाना और चाय निःशुल्क दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्पर्क करने के लिए उनके मोबाइल संख्या 9319895526 के वाट्सऐप पर एंट्री जमा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि वह विगत 27 वर्षों से विभिन्न आयु वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हर कर रहे हैं। परिणामस्वरूप क्षेत्रीय किशोर और युवा ही नहीं, बल्कि वयस्क भी नशे से दूर हो रहे है।

.....

Next Post

दिल्ली पुलिस: कॉकरोच पार्टी की तिरंगा रैली से पहले अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, हिरासत में लेने की आशंका

Fri Oct 16 , 2026
कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली पुलिस पार्टी नेता अभिजीत दीपके के घर पहुंच गई है। दीपके को हिरासत में लिए जाने की आशंका है, जिन्होंने कल ही अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और अन्य […]

You May Like

Play sound