
कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली पुलिस पार्टी नेता अभिजीत दीपके के घर पहुंच गई है। दीपके को हिरासत में लिए जाने की आशंका है, जिन्होंने कल ही अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और अन्य मांगों को लेकर होने वाली इस रैली के मद्देनजर कनॉट प्लेस इलाके में धारा 163 लागू है और भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, एनडीएमसी (NDMC) ने सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर के लिए बंद कर दिया है।
