बेंगलुरु, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने कर्नाटक में 18 ठिकानों पर तलाशी ली। मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका जारकीहोली के घर भी शामिल हैं।
कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्री और सांसद के घरों में छापेमारी की है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने बुधवार (9, सितंबर) सुबह 18 ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कर्नाटक में 18 जगहों पर तलाशी ले रहा है। इनमें राज्य के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के घर भी शामिल हैं। प्रियंका जारकीहोली चिक्कोडी से सांसद हैं।
