लोग चाहते हैं योजना के साथ हो आगे के कार्य
इंदौर: बीआरटीएस को हटाने के लिए उच्च न्यायालय की मोहर लगने के बाद नगर निगम नए मार्ग के विकास की शुरुआत कर चुकी है. हालांकि बीआरटीएस बनने पर इससे उठने वाली कई समस्याओं को लेकर पूर्व में कई बार विरोध किया गया था लेकिन जल्द अब शहर वासियों को यातायात के लिए राहत मिलेगी.बीआरटीएस को हटाने के लिए जैसे ही उच्च न्यायलय द्वारा मोहर लगाई गई वही नगर निगम तुरंत एक्शन मोड पर आ गई. देर रात को ही बीआरटीएस को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई. फिलहाल जीपीओ से शिवाजी चौराहे तक की रेलिंग हटाई गई.
इस कार्य से करीब साठ मिटर सड़क चौड़ी हो जाएगी जिससे शहर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी. विजय नगर से राजीव गांधी चौराहे तक बीआरटीएस की खाली जगह और दोनों ओर निजी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती है. रेंगता यातायात लोगों के लिए बड़ी मुसिबत बना हुआ था. कुछ ही दूरी का सफर भी मुश्किल हो चला था. राज्य शासन की बात करें तो राज्य सरकार बीआरटीएस के बीच पड़ने वाले ऐसे चौराहों को चिन्हित करेंगी जहां फ्लाई ऑवर बनाए जाएंगे. इस नई तस्वीर से स्मार्ट सिटी का यातायात भी समार्ट होगा.
इनका कहना है
वर्तमान स्थिति में बढ़ते यातायात से कई तरह की परेशानियां होती है. इस विकास कार्य से आम जनता को निजात तो मिलेगी ही साथ ही सुंदरता बढ़ेगी. हमारे शहर के लिए उन्नति की बात है.
– विपिन शर्मा
यह अच्छी बात है कि विकास कार्य शुरू होगा लेकिन अफसोस की बात यह है कि करोड़ों रुपए पानी में चले गए. जो बात पहले से की जा रही थी वही आज हो रहा है.
– लाल सिंह
बार-बार निर्माण होने से अच्छा है कि भविष्य को देखते हुए एक बार में ही आने वाले पचास सालों तक की प्लानिंग की जानी चाहिए. इससे पैसों की बर्बादी से बचा जा सकता है.
– राहुल चौहान
दूरदृष्टि के साथ लिया निर्णय
चार माह के भीतर बीआरटीएस के हटाने के बाद यातायात में सुगमता आएगी. भविष्य में इस मार्ग पर फ्लाई बनाने की योजना कर रहे हैं. सरकार ने दूर दृष्टि के साथ निर्णय लिया है, दूरदृष्टि के साथ सरकार के निर्णय पर ही उच्च न्यायालय ने मुहर लगाई है.
पुष्यमित्र भार्गव महापौर
