भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) देश के विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त 31वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान एक मार्च से मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच में जुटेंगे।
मध्यप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने आज यहां एक विज्ञप्ति के जरिए कहा कि विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस सिवनी जिले के पेंच में एक से 4 मार्च तक आयोजित की जायेगी। इस कॉन्फ्रेंस में लगभग 25 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त स्थानीय निकायों के निर्वाचन के दौरान आयीं चुनौतियों और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे। साथ ही नवाचारों और सुधारों से भी अवगत करायेंगे। इस दौरान स्थानीय निकायों के निर्वाचन में नई तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा होगी।
Next Post
आईटी और ईएसडीएम निवेश का नया केंद्र बन रहा है मध्यप्रदेश:यादव
Wed Feb 5 , 2025
भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी अब केवल एक सेक्टर नहीं, बल्कि हर उद्योग की आधारभूत आवश्यकता बन चुका है। स्वास्थ्य से लेकर कृषि, शिक्षा, उद्योग सहित हर क्षेत्र में आईटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश इस बदलाव का केंद्र […]

You May Like
-
1 year ago
मध्यप्रदेश की बेटी ने बढ़ाया देश का मान
-
4 months ago
युवक की मिली लाश, सिर में चोट के निशान
-
1 month ago
गुल पनाग को ग्लैमर नहीं, चाहिए था अभिनय
