
इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सम्मान हासिल करने के बाद दिल्ली से ट्रॉफी लेकर इंदौर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया
एयरपोर्ट से शहर तक ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। महापौर खुली जीप और स्वच्छता रथ पर सवार होकर शहर में निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई मित्र, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। महापौर ने इस उपलब्धि का श्रेय इंदौर की जनता, सफाई मित्रों और निगम अधिकारियों को देते हुए स्वच्छता में इंदौर की अग्रणी पहचान बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
