आंखों पर पट्टी बांधकर किया अनोखा हेयरकट

​ग्वालियर। शहर में आयोजित एक ब्यूटी एक्सपो में हेयर आर्टिस्ट हरीश भाटिया ने आंखों पर पट्टी बांधकर सटीक हेयरकट का लाइव डेमो दिया, जो एक्सपो का मुख्य आकर्षण रहा। उनके इस प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद हेयर आर्टिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, स्किन आर्टिस्ट, ब्यूटी प्रोफेशनल्स और दर्शक हैरान रह गए। भाटिया के लाइव डेमो से युवा आर्टिस्ट्स व ब्यूटी विद्यार्थियों को हेयर कटिंग की उन्नत तकनीक और प्रोफेशनल स्किल्स को समझने का अवसर मिला। बाहर से आए प्रोफेशनल्स की सहभागिता के साथ आयोजित इस ब्यूटी एक्सपो का मुख्य उद्देश्य ब्यूटी व हेयर इंडस्ट्री में स्किल डेवलपमेंट, नई तकनीकों और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना रहा।

Next Post

लूटा गया ट्रैक्टर बरामद, फरार आरोपियों की तलाश

Fri Oct 2 , 2026
सरदारपुर । फरियादी पुष्कर पिता गेणालाल धनगाया जाति लोधा उम्र 44 साल निवासी ग्राम बान्देडी का ग्राम बान्देडी में अपने खेत पर रात्री 11.00 बजे अपने स्वराज 855 लाल रंग का ट्रेक्टर नम्बर रूक्क 1र्1 ं॥ 3247 से खेत पर हकाई जुताई कर रहा था, तभी अचानक अज्ञात 4 व्यक्ति […]

You May Like