संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर कांग्रेस की बैठक

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में रविवार शाम को पार्टी की संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई जिसमें मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), दिल्ली विस्फोट, दिल्ली में वायु प्रदूषण जैसे कई मुद्दों पर पूरे विपक्ष के साथ लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया।

श्रीमती गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पी चिदंबरम, गौरव गोगोई, के सुरेश, मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर, प्रमोद तिवारी सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

सूत्रों के अनुसार बैठक में सबसे अहम मुद्दा एसआईआर का रहा और और कहा गया कि इस पर विपक्ष के तमाम दल पार्टी के साथ सरकार के खिलाफ खड़े हैं। इस मुद्दे पर सरकार को मिलकर के घेरे जाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

इस बीच पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि संसद में कांग्रेस के रणनीति को लेकर रविवार को बैठक हुई और सोमवार सुबह 10 बजे संसद भवन परिसर में इंडिया गठबंधन के सदन के नेताओं की बैठक होगी जिसमें संसद में विपक्षी दलों की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

उंन्होने कहा कि आज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कहा गया कि चुनाव सुधारों पर चर्चा होनी चाहिए और यह पार्टी की संसद में सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उनका कहना था कि आतंकवादी गतिविधियाँ लाल किले तक पहुँच गई हैं तो देश का कौन सा हिस्सा सुरक्षित है, इस पर विचार किया जाना चाहिए। इसके अलावा कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे हैं।

Next Post

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई से जुड़े मॉडल का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sun Nov 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 नवंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के नेटवर्क से जुड़े तीन कथित आतंकवादियों और वांछित आतंकवादी शहजाद भट्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों को तीनों को अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। […]

You May Like