दिल्ली पुलिस ने आईएसआई से जुड़े मॉडल का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के नेटवर्क से जुड़े तीन कथित आतंकवादियों और वांछित आतंकवादी शहजाद भट्टी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक संदिग्धों को तीनों को अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान आसिफ उर्फ अरिश, हरगनप्रीत सिंह, विकास प्रजापति उर्फ बेटू के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों पर गंभीर आरोप हैं, जिसमें पंजाब के गुरदासपुर में एक थाने पर ग्रेनेड हमले में कथित तौर पर शामिल होना और दूसरे धमाके तथा संदिग्ध गतिविधियां शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “खुफिया जानकारी के आधार पर विशेष प्रकोष्ठ ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आईएसआई से जुड़े आतंकवादियों के संपर्क में थे और लगातार भारत के वांछित आतंकवादी शहजाद भट्टी से निर्देश ले रहे थे।”

जांच के दौरान संदिग्धों के पास से देश की कई ज़रूरी जगहों की वीडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं। जांच कर्ताओं को शक है कि यह मॉड्यूल एक बड़े आतंकवादी हमले की योजना के अंतिम चरण था, जिसे विशेष प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने नाकाम कर दिया। विशेष प्रकोष्ठ के अतिरिक्त आयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जांच में आगे पता चला कि आरोपियों को शहज़ाद भट्टी से सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिए निर्देश मिलते थे।

भट्टी मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उसके पास मोरक्को का पासपोर्ट होने की खबर है और वह अभी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सक्रिय है, जहाँ से वह कथित तौर पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को संगठित करता है।

 

Next Post

एमसीडी के उपचुनाव में भाजपा करेगी अच्छा प्रदर्शनः सचदेवा

Sun Nov 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 नवम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उम्मीद जतायी है कि भाजपा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। श्री सचदेवा ने रविवार को एमसीडी चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद संवाददाताओं […]

You May Like