बड़ौदरा, 18 अक्टूबर (वार्ता) राज लिंबानी (चार विकेट), महेश पिठिया और भार्गव भट्ट (दो-दो विकेट) की बेहरीन गेंदबाजी की बदौलत बड़ौदा ने रविवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में बिहार को पहली पारी में 166 रनों के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बिहार की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 63 रनों के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिये। शरमन निगरोध (आठ), मंगल महरौर (19), पीयुष सिंह (एक), आयुष लोहारुका (18) और कप्तान सकीबुल गनी (शून्य) पर आउट हुये। इसके बाद आकाश राज और विपिन सौरभ ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट लिए 54 रन जोड़े। राज लिंबानी ने आकाश राज (26) रन को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। विपिन सौरभ (58) रन बनाकर सातवें विकेट के रूप में आउट हुये। 53वें ओवर की आखिरी गेंद पर महेश पिठिया ने शबीर खान (छह) को आउट कर बिहार की पारी का 166 रन के स्कोर पर अंत कर दिया।
बड़ौदा के लिए राज लिंबानी ने चार विकेट लिये। महेश पिठिया और भार्गव भट्ट को दो-दो विकेट मिले। अतीत सेठ और रसिख सलाम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Next Post
बंगलादेश ने नाहिदा अख्तर को टी-20 टीम का कप्तान बनाया
Sun Oct 18 , 2026
ढाका, 18 अक्टूबर (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को नाहिदा अख्तर को बंगलादेश महिला टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया। वह निगार सुल्ताना की जगह लेंगी, जबकि शोभना मोस्तरी को उप-कप्तान बनाया गया है। आज यहां बीसीबी महिला विंग के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम ने कहा, “हमने चयन पैनल […]

You May Like
-
2 months ago
‘प्रसादम’ के तहत साईं मंदिर पर किया भंडारा
