सर्पदंश से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, नोहटा थाना पुलिस जांच में जुटी

दमोह। जिले में सर्पदंश से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान नरवद सिंह लोधी के रूप में हुई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक नरवद सिंह पिता उत्तम सिंह लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी पिपरिया नवल, थाना नोहटा की सर्पदंश से मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की. शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया.पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं. चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Next Post

अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, बिना नंबर हाइवा जब्त

Sun Jun 7 , 2026
सीधी । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिहावल राजेश शुक्ला एवं जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन […]

You May Like