बुधनी. वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक सहित करीब 10 लाख रुपये मूल्य की वनोपज जब्त करने में सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया. ट्रक को तिरपाल से ढंक रखा था. ट्रक चालक द्वारा लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका. मामले को संदेहास्पद मानते हुए ट्रक को जब्त कर वन काष्ठागार में खड़ा करा दिया. ट्रक में करीब 12 फड़ी लकड़ी पाई गई है. प्रारंभिक जांच में ट्रक एवं वनोपज की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है. मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि उक्त लकड़ी किस स्थान से काटी गई थी और इसका परिवहन किसके निर्देश पर किया जा रहा था. वन विभाग द्वारा जांच जारी है.
अवैध वनोपज परिवहन करते ट्रक को पकड़ा
