
देवास। कस्बा कन्नौद के पटवारी महेश मौर्य को हाल ही में निलंबित कर दिया गया है। पटवारी द्वारा कतिपय लोगों को फायदा पहुंचाने की दृष्टि से तहसील न्यायालय में दो प्रकरणों में गलत रिपोर्ट लगाई। सत्य जानकारी छुपकर तहसील से प्रकरण स्वीकृत कराने का प्रयास किया। एक प्रकरण में मृतक खातेदार के वारिसान की जानकारी छुपाई गई एवं एक अन्य प्रकरण में आवेदक के फर्जी हस्ताक्षर करवाकर रिपोर्ट पेश की। पटवारी महेश मौर्य को पूर्व में भी कई बार इस प्रकार के मामलों में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जा चुका है फिर भी पटवारी द्वारा पुनः इस प्रकार की हरकत की गई। परन्तु इस बार sdm श्री KL तिलवरी द्वारा पटवारी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित किया है एवं आम जन को कार्यवाही के माध्यम से संदेश दिया है कि ऐसे किसी भी कर्मचारी की ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन का हित सर्वोपरि है।
