युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत एक्सटेंशन कॉलोनी के पास मेन रोड में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसेे चाकू से गोद दिया । पुलिस ने बताया कि विवेक यादव 28 वर्ष निवासी करोंदी रांझी, एक्सटेंशन कॉलोनी के पास मेन रोड में कार खड़ी करके दोस्तों से आपस में बातचीत कर रहा था.

उसी समय व्हीकल मोड़ मेमोरी तिराहा की तरफ से रांग साईड से 1 मोटर सायकल में नीरज कुशवाह अपने 2 साथियों के साथ हमारी कार के पास आकर मोटर सायकल खडी कर कार हटाने के लिये कहने लगे, वह कार से उतरकर उनसे कहा कि हम लोग जा रहे हैं तभी तीनों उससे बहस करते हुये विवाद करने लगे, गालियां देने से मना करने पर नीरज ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर पसली, एवं कमर मे चोटें पहुंचा दी, तीनों मोटर सायकिल से भाग गयें।

Next Post

पेट्रोल पंप में गुंडई: हफ्ता न देने पर कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत इंडियन आयल पेट्रोल पंप मोहसाम में बदमाशों ने हफ्ता न देने पर जमकर उपद्रव मचाया। पेट्रोल पंप कर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक कर्मी को किस कदर मारा, उसे सुनाई देना तक बंद हो गया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके साथी कर्मचारियों की भी […]

You May Like