हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी में नर्मदापुरम का सामना शहडोल से

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-18 बालक वर्ग हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले में नर्मदापुरम संभाग का सामना शहडोल संभाग से नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर शुरू हुआ। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि जिसमें शहडोल संभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खेल में 6 विकेट खोकर 299 रन बना लिए है। नर्मदापुरम टीम ने सटीक गेंदबाजी करते हुए शहडोल के शुरुआती 6 विकेट हासिल कर लिए थे लेकिन 7वे विकेट के लिए शहडोल के बल्लेबाज शिशिर पांडे और आसमान नायर के मध्य 128 रनों की नाबाद साझेदारी कर मैच में वापसी कर ली है जिसमें शिशिर पांडे 130 रन नाबाद और आसमान नायर 67 रनों पर नाबाद क्रीज पर हैं नर्मदापुरम के गेंदबाज प्रिंस पटेल ने 3 विकेट एवं पीयूष कुशवाहा,अथर्व चौहान और तनिष्क सोलंकी को 1-1 हासिल किए। आज के मैच एमपीसीए अंपायर निखिल मेनन और शुभदा भोंसले एवं स्कोरर सचिन तिवारी रहे।मैच के शुभारंभ अवसर पर एमपीसीए से मैच आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा, सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफडे ,जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया,चेतन राजपूत,शफीक खान,नितेश राजपूत,नीरज गौर सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

Next Post

राजेंन्द्र सहारिया स्मृति प्रसंग:गीतकार नाविक का अभिनंदन 

Tue Jan 13 , 2026
इटारसी। “साखी साहित्य परिषद् करेली” द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में इटारसी के वरिष्ठ गीतकार रामकिशोर नाविक का अभिनंदन पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ।आमंत्रित कवियों में सर्वश्री सलीम अंसारी, अभय तिवारी, सुधीर पाण्डे, जय प्रकाश श्रीवास्तव जबलपुर, गणेश राय दमोह, शरद व्यास भोपाल, अमित बिल्लोरे, […]

You May Like