
रीवा, मऊगंज जिले में वाहनों की चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस नें शराब की बड़ी खेप को पकड़ा है. यहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी वहां पहुंची शराब लोड गाड़ी रूकी और अचानक से ड्राइवर ने दौड लगा दी.
इधर पुुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में देशी और अग्रेजी शराब लोड मिली. फिलहाल पुलिस नें वाहन सहित शराब की खेप को जप्त कर लिया है और शराब तस्करी से जुडे नेटवर्क का पता लगा रही है. दरअसल यह कार्यवाही मऊगंज के बरयाकला मोड़ पर की गई. मऊगंज एसडीओपी सची पाठक नें जानकारी देते हुये बताया कि पुुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत ही यातायात पुलिस बरयाकला मोड पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को पकडा गया, जिसमें 43 हजार से अधिक कीमती 450 बोतलों में 83 लीटर शराब जप्त की गई. हालाकि मौके से वाहन में सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस नें फिलहाल आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी से जुडे लोगों का पता लगा रही है.
