दारूल कुरआन मदरसे पर बुलडोजर चले- हिन्दू महासभा ने सीएम को पत्र भेजा

ग्वालियर।अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि ग्वालियर में एजी ऑफिस से लगी हुई दारूल कुरआन मदरसे का निर्माण अवैधानिक रूप से किया गया है उस पर बुलडोजर चलाया जाए तथा जो बेटियां मदरसे में पाई गई है उनका डीएनए टेस्ट कराया जाए जिससे उनके असली माता पिता का पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अनेक बेटियां लापता है आशंका है कि वे लापता बेटियों भी हो सकती है। मदरसे से जुड़े गुड्डू वारसी सहित अन्य लोगों की संपत्ति की जांच की जाए। मध्य प्रदेश में चले सभी मदरसों की जांच कर अवैध रूप से मदरसा संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। तीन दिवस के अंदर-अंदर यदि कार्यवाही नहीं की गई तो आखिर भारत हिंदू महासभा समस्त हिंदू संगठनों के साथ सड़कों पर उपरोक्त विषयों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन करेगी।

Next Post

सोने की कीमतों में फिर तेजी, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,42,910 पर पहुंचा; चांदी ₹2.19 लाख

Tue Oct 27 , 2026
मुंबई, आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानें मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में सोने का भाव और चांदी की कीमत। देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। 27 अक्टूबर की सुबह दिल्ली, मुंबई समेत […]

You May Like