कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से लंबित मांगों पर चर्चा

जबलपुर: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे कर्मचारियों में उम्मीद जगी है। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य, शिक्षक संघ अध्यक्ष छत्रवीर सिंह राठौड़, संगठन मंत्री राजीव शर्मा और जिला सचिव भोपाल बालेंदु सिंह शामिल रहे।

जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया कि बैठक में टेट परीक्षा को लेकर रिव्यू पिटीशन, पात्र शिक्षकों को तैयारी में सहयोग, अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति तिथि निर्धारण, वेतन विसंगतियों के समाधान हेतु कर्मचारी आयोग गठन, दो संतान नीति समाप्त करने और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने जैसे मुद्दे उठाए गए। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देते हुए अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को आवश्यक कदम उठाने को कहा है। संघ के पदाधिकारी देवेंद्र पचौरी, पंकज दुबे, एस.पी. बाथरे, मुकेश मिश्रा, राजाराम डेहरिया, कवल शैयाम, सतीश उपाध्याय, अजय दुबे, रजनीश पांडेय, परसराम तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, विपिन शर्मा, हर्ष मनोज और दुर्गेश पांडेय ने समस्याओं के जल्द समाधान के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया है।

Next Post

काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच

Sat Apr 18 , 2026
मुंबई, (वार्ता) क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपने सुपर कोच के रूप में शामिल कर लिया है। यह कदम हर स्तर के खिलाड़ियों तक वर्ल्ड-क्लास कोचिंग पहुँचाने के ब्रांड के लक्ष्य की […]

You May Like