काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच

मुंबई, (वार्ता) क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपने सुपर कोच के रूप में शामिल कर लिया है। यह कदम हर स्तर के खिलाड़ियों तक वर्ल्ड-क्लास कोचिंग पहुँचाने के ब्रांड के लक्ष्य की दिशा में एक अहम् पड़ाव माना जा रहा है।

इस साझेदारी के जरिए काबुनी की आधुनिक टेक्नोलॉजी और वॉटसन का गहरा क्रिकेट अनुभव एक साथ आएंगे, जिससे युवा खिलाड़ियों को डेटा की समझ के साथ ही साथ मैदान का वास्तविक अनुभव भी मिलेगा। काबुनी का प्लेटफॉर्म पारंपरिक नेट प्रैक्टिस को नया रूप देने के लिए बनाया गया है, जिसमें खिलाड़ी की मूवमेंट और गेंद की ट्रैकिंग रियल टाइम में रिकॉर्ड होती है और उसे आसान व काम की सलाह में बदला जाता है। अपने विशेष एक प्रतिशत इम्प्रूवमेंट’ एप्रोच के माध्यम से यह सिस्टम छोटी-छोटी गलतियों को तुरंत ठीक करने पर ध्यान देता है, जिससे समय के साथ परफॉर्मेंस में भी बड़े स्तर पर सुधार आता है।

वॉइस, वीडियो और विजुअल संकेतों के साथ काबुनी यह सुनिश्चित करता है कि फीडबैक सिर्फ डेटा तक सीमित न रहे, बल्कि समझने और अपनाने में भी आसान हो, खासकर युवा और सीखने वाले खिलाड़ियों के लिए।

शेन वॉटसन के जुड़ने से काबुनी की यह सोच और मजबूत होती है कि बेहतर टेक्नोलॉजी और क्रिकेट का अनुभव साथ मिलकर हर खिलाड़ी को उत्कृष्ट कोचिंग की सुविधा दे सकते हैं और यह सिर्फ प्रोफेशनल खिलाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

काबुनी के सुपर कोच शेन वॉटसन ने कहा, “काबुनी की सबसे खास बात यह है कि यह सुधार को आसान बना देता है। क्रिकेट छोटे-छोटे फर्क का खेल है और उन एक प्रतिशत बदलावों को समझकर उन पर काम करना बड़ा असर डाल सकता है। काबुनी ट्रेनिंग को इस तरह आसान बनाता है कि हर स्तर का खिलाड़ी इसे समझ सके और इसका फायदा उठा सके। मैं इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनकर खुश हूं, जो उत्कृष्ट कोचिंग को हर किसी के लिए आसान बना रहा है।”

काबुनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी निमेश पटेल ने कहा, “शेन वॉटसन का काबुनी से सुपर कोच के रूप में जुड़ना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके अनुभव और हमारी टेक्नोलॉजी के साथ हम खिलाड़ियों को एक बेहतर और भरोसेमंद ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म दे पा रहे हैं। हमारा लक्ष्य हमेशा से यही रहा है कि हर खिलाड़ी तक एक प्रोफेशनल कोच की पहुंच हो और यह साझेदारी हमें उस लक्ष्य के और करीब ले जाती है।”

 

 

Next Post

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से दी शिकस्त

Sat Apr 18 , 2026
अहमदाबाद, (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राडर्स को दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने […]

You May Like